notorious-female-drug-supplier-jumped-off-the-roof-arrested
notorious-female-drug-supplier-jumped-off-the-roof-arrested

कुख्यात महिला ड्रग सप्लायर छत से कूदी, गिरफ्तार

नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। बाहरी दिल्ली के राज पार्क थाना पुलिस ने महिला को स्मैक बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला की पहचान ई ब्लॉक सुल्तानपुरी निवासी कुसुम के रूप में हुई है। आरोपित महिला से स्मैक और हजारों रुपये जब्त किये हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजपार्क पुलिस ने रविवार को हरियाणा के झज्जर के रहने वाले रविंदर को ड्रग्स के साथ इलाके से गिरफ्तार किया था। जिसको पुलिस ने रिमांड पर लिया। उससे ड्रग्स के बारे में पूछताछ की गई। जिसने कुसुम के बारे में बताया। एसएचओ अशोक कुमार की देखरेख में तुरंत पुलिस टीम को आरोपित महिला को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की कुसुम मकान की छत पर चढ़ गई और भागने के प्रयास में छत से नीचे कूद गई। जिससे वह घायल ही गई। उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। आरोपित महिला आठ मामलो में शामिल रही है। आरोपित महिला के पति का देहांत हो चुका है। वह भी इसी धंधे में लिप्त था। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in