back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश का उद्योगपति आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद

ढाका, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश के उद्योगपति बशुंधरा समूह के प्रबंध निदेशक सईम सोभन अनवीर के खिलाफ पुलिस ने 21 वर्षीय एक लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अनवीर ने पीड़िता को एक फ्लैट किराए पर दिया था। बशुंधरा समूह बांग्लादेश में सबसे बड़े समूह में से एक है और अनवीर इसके अध्यक्ष अहमद अकबर सोभन के बेटे हैं। इस व्यापारिक घराने के पास प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म न्यूज 24, डेली कलेर कोंथो, बांग्ला न्यूज 24 डॉट कॉम और एक रेडियो चैनल भी है। पीड़िता की बहन नुसरत जहान द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद उसकी लाश फ्लैट से बरामद की गई और इसके बाद गुलशन इलाके की पुलिस ने अनवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि मृतक बेरोजगार थी और अनवीर अक्सर उसके फ्लैट पर जाता था। शिकायतकर्ता नुसरत ने अपने बयान में कहा कि उसकी बहन ने उसे बताया था कि आरोपी उससे शादी करेगा और वे विदेश में रहेंगे, क्योंकि उन्हें डर था कि अगर वे बांग्लादेश में रहेंगे तो अनवीर के परिजन उसे मार डालेंगे। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (डीएमपी) गुलशन डिवीजन, सुदीप कुमार चक्रवर्ती ने आईएएनएस को बताया कि इससे पहले, रविवार सुबह पीड़िता ने अपनी बहन को सूचित किया कि वह मुसीबत में है। इसके बाद नुसरत सोमवार को कमीला से ढाका उससे मिलने पहुंची। अधिकारी ने कहा कि जब नुसरत पीड़िता के घर पहुंची और दरवाजा अंदर से बंद पाया तो उसने उसे खोलने की कोशिश की। साथ ही पीड़िता का फोन भी नहीं लग रहा था। इसके बाद जब नुसरत ने दरवाजा खोला तो उसने अपनी बहन को उसके बेडरूम में छत के पंखे से लटका पाया। सुदीप ने बताया कि उसने बाद में घर के मालिक को सूचित किया और फिर पुलिस को बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक, पिछले दो साल से अनवीर और पीड़िता संपर्क में थे। वे एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे। 2019 में, अनवीर ने एक अपार्टमेंट किराए पर लिया और मालिक के रूप में खुद को पति और पत्नी के रूप में बताया। अपार्टमेंट में युगल की एक तस्वीर भी रखी गई थी, जिसमें उन्हें शादीशुदा जोड़े के रूप में देखा जा सकता है। जब अनवीर के परिजनों को पीड़िता के साथ उसके रिश्ते के बारे में पता चला, तो उसकी मां ने उसे एक अन्य महिला पियासा के माध्यम से फोन कराया और लड़की को ढाका छोड़ने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि वह उससे शादी करेगा और अनवीर ने उसे कमीला वापस भेज दिया। कुछ समय बाद, अनवीर ने पीड़िता को ढाका लौटने के लिए मना लिया और वह 1 मार्च को गुलशन इलाके में स्थित फ्लैट में चली गई। नुसरत ने कहा कि आरोपी ने उसके पति और उसके आईडी कार्ड का इस्तेमाल करके जबरन फ्लैट किराए पर लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, पीड़िता का जीवन खतरे में था और उसकी हत्या की गई हो सकती है। इसके अलावा, पियासा, जो आरोपी की मां की फेसबुक दोस्त हैं, उन्होंने हाल के घटनाक्रम के बारे में उसे सूचित किया होगा। नुसरत ने कहा कि आरोपी ने उसकी बहन से कहा था कि वह कमीला वापस चली जाए और वह 27 अप्रैल को दुबई के लिए रवाना हो जाएगा। उसे डर था कि उसकी मां उसके रिश्ते के बारे में फिर से जान लेगी और उसकी बहन को मार डालेगी। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵