back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नोएडा मॉल विवाद : वीडियो में ग्राहक को मारते दिखे बाउंसर

नोएडा, 1 मई (आईएएनएस)। नोएडा के एक मॉल बार के सीसीटीवी फुटेज, (जहां 25 अप्रैल को एक 30 वर्षीय ग्राहक को कर्मचारियों और बाउंसरों ने पीट-पीट कर मार डाला था) से पता चला है कि चौंकाने वाली घटना से पहले बहस हुई थी। फुटेज से पता चलता है कि बृजेश राय बिल पर बहस के बाद गार्डन गैलेरिया के लॉस्ट लेमन्स बार में तस्वीरें क्लिक करने और एक वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके कारण बहस हुई। राय ने बार बाउंसरों का विरोध किया, जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की और जल्द ही उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। सभी बाउंसरों को राय को मारते देखा जा सकता है। मार खाते-खाते राय जमीन पर गिर पड़े, लेकिन बाउंसर और अन्य कर्मचारी उन्हें पीटते रहे। उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई। नोएडा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था और अब तक उन्होंने इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। –आईएएनएस एचके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵