back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनआईए कोर्ट ने आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में आरोपी को 3 साल की सजा सुनाई

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के एर्नाकुलम में एक विशेष एनआईए अदालत ने आईएसआईएस-उमर अल हिंद मॉड्यूल मामले में आरोपी एक व्यक्ति को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने केरल निवासी सिद्धिखुल असलम उर्फ अबू सिरीन को जेल की सजा सुनाई और उस पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। असलम को 20 अप्रैल को अदालत ने आईपीसी और यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया था। 1 अक्टूबर 2016 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा आईएसआईएस दाइश-प्रेरित आतंकवादी मॉड्यूल, अंसारुल खिलाफ-केएल की साजिश और गठन के बारे में जानकारी के आधार पर, दक्षिण भारत के युवाओं द्वारा आईएसआईएस के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का इरादे को लेकर मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इससे पहले 2019 में छह आरोपियों को और इस मामले में 2020 को एक आरोपी को दोषी ठहराया गया था। –आईएएनएस एचके/

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...