back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनआईए ने डी-कंपनी के 2 सहयोगियों को गिरफ्तार किया (लीड-1)

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भगोड़े अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की प्रतिबंधित डी-कंपनी के मुंबई स्थित दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। मामला आतंक व आपराधिक गतिविधि और मुंबई में डी कंपनी के नेटवर्क को हैंडल करने से संबंधित है। आरिफ अबूबकर शेख और शब्बीर अबुबकर शेख लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) और अल कायदा (एक्यू) सहित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों के साथ सक्रिय सहयोग में काम कर रहे थे। एक अधिकारी के अनुसार, दोनों दाऊद इब्राहिम कास्कर और उसके सहयोगियों सहित डी-कंपनी के अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी नेटवर्क की मदद कर रहे थे, जिसमें हाजी अनीस उर्फ अनीस इब्राहिम शेख, शकील शेख उर्फ छोटा शकील, जावेद पटेल उर्फ जावेद चिकना और इब्राहिम मुश्ताक अब्दुल रज्जाक मेमन उर्फ टाइगर मेमन शामिल थे। अधिकारी ने कहा, आरोपी जिस नेटवर्क के लिए वे काम कर रहे थे, वे हथियारों की तस्करी, नार्को आतंकवाद, मनी लॉन्ड्रिंग, एफआईसीएन के प्रचलन में शामिल हैं। आरोपी आतंकी फंड जुटाने के लिए प्रमुख संपत्तियों के अनधिकृत अधिग्रहण में भी शामिल हैं। एनआईए ने दो मार्च को मामला दर्ज किया था। जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में डी-कंपनी की अवैध गतिविधियों और आतंकी वित्तपोषण में शामिल थे। इसके अलावा, वे शकील शेख उर्फ छोटा शकील के करीबी सहयोगी हैं, जो पाकिस्तान से एक अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट संचालित करता है और भारत में जबरन वसूली, नशीले पदार्थों की तस्करी और हिंसक आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। मामले में आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस आरएचए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵