back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट व प्रताड़ना का लगाया आरोप, मामला हुआ दर्ज

राजगढ़,2 जून (हि.स.)। खुजनेर के थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ही ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बात दें कि खुजनेर थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज न लाने की बात पर मानसिक प्रताड़ना और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपित पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भ्याना थाना लीमाचौहान हाल मुकाम खुजनेर निवासी 23 वर्षीय रुकसार खां ने आरोप लगाया कि दहेज न लाने की बात पर ससुराल पक्ष के लोग मानसिक रुप से परेशान कर रहे हैं, विरोध करने पर आए दिन मारपीट व जान से मारने की धमकी देते हैं, जिसके चलते मायका खुजनेर में रहने को मजबूर हूं। फरियादिया ने पुलिस को बताया कि मायके में आकर भी उनके द्वारा मारपीट की गई। पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर आरोपित पति नईस पुत्र शकूरखां, सास नसीमन बी, देवर कलीम और ससुर शकूर पुत्र कादर खां के खिलाफ धारा 498, 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵