back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली: गीता कॉलोनी स्थित कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने से एक कर्मी की मौत

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस) दिल्ली के गीता कॉलनी में सुबह तड़के एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आग लगने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु भी हुई है। वहीं मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। दरअसल सुबह 3 बजकर 5 मिनट पर दमकल विभाग को सूचना मिली की गीता कॉलोनी इलाके में एक कपड़े की फैक्ट्री में आग लगी है। यह आग तीन मंजिला मकान के फस्र्ट फ्लोर पर लगी थी। आग लगने के कारण इलाके में अफरा-तफरा फैल गई और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर 5 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत की गई। करीब 1 घंटे की महनत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन जब फैक्ट्री में जब सर्च अभियान चलाया गया तो दमकल कर्मियों को एक जला हुआ शव भी मिला। जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय मृतक संजू फैक्ट्री में काम करता था और शराब और सिगरेट पीने का आदि भी था। पुलिस के मुताबिक, प्रथम ²ष्टीय सिगरेट पीने के दौरान किसी कपड़े में आग लग गई और फिर वह आग काबू से बाहर हो गई। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। –आईएएनएस एमएसके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵