back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली: मिठाई की दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने तीन लोगों को बचाया

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के उत्तम नगर में मिठाई की दुकान में सुबह आग लग गई, जिसपर दमकल कर्मियों ने काबू पा लिया है। दुकान में भीषण आग लगने से कुछ लोग भी फंस गए जिन्हें दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। दरअसल दमकल विभाग को 10 बजकर 45 मिनट पर उत्तम नगर स्थित गांधी चौक दो मिठाई की दुकान में अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मौके पर 5 दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। दमकल विभाग के कर्मचारी जब आग बुझाने की कोशिश करने लगे तो उन्हे तीन लोग फंसे नजर आए। दमकल कर्मियों ने भीषण आग से तीनों व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला और करीब एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मची हुई है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर दुकानों में आग लगी कैसे। –आईएएनएस एमएसके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...