back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनसीबी ने बेंगलुरू में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

बेंगलुरू, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों ने एक ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसकी आपूर्ति नेपाल से हो रही थी। एनसीबी की बेंगलुरू जोनल यूनिट के जोनल डायरेक्टर अमित घरवाटे ने गुरुवार को कहा, बुधवार को किए गए ऑपरेशन में 3.176 किलोग्राम हशीश की जब्ती हुई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों में लंबे समय से आपूर्तिकर्ता शामिल हैं। विशिष्ट जानकारी के आधार पर, एनसीबी बेंगलुरु जोनल यूनिट के अधिकारियों ने यशवंतपुर रेलवे स्टेशन पर दो व्यक्तियों को ट्रैक और इंटरसेप्ट किया, जो ट्रेन से ऐशबाग, लखनऊ से बेंगलुरु की यात्रा कर रहे थे और उनके कब्जे से 3.176 किलोग्राम हशीश बरामद किया। ड्रग्स को भूरे रंग के चिपकने वाले टेप के साथ लिपटे छह पैकेट में पैक किया गया था और बैग में कपड़े के साथ पैक किया गया था। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्होंने एक नेपाली आपूर्तिकर्ता से प्रतिबंधित पदार्थ खरीदा था। वे लंबे समय से हशीश के सप्लायर थे। पूछताछ और त्वरित कार्रवाई में, बेंगलुरू के रिसीवर को भी पकड़ा , जो एक निर्धारित स्थान पर प्रतिबंधित सामग्री प्राप्त करने के लिए प्रतीक्षा कर रहा था। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...