back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंडका अग्निकांड: कई लोग लापता, नहीं हो पा रही शवों की शिनाख्त

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। मुंडका में हुए अग्निकांड ने पूरी दिल्ली को दहला कर रख दिया है। इमारत में लगी आग की घटना को 15 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं कुछ शव ऐसे है, जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इन सब में फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर शव इस हद तक जल गए है कि उनकी शिनाख्त करने में परिजनों को काफी मुश्किल हो रही हैं। घटनास्थल पर मिले शवों को संजय गांधी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में पूरी रात अफरा-तफरी का माहौल रहा। लापता व्यक्तियों और शिनाख्त करने आए परिजनों का आना-जाना लगा रहा। अस्पताल में आए एक परिजन ने कहा, मैं पिछले 12 घंटे से यहां बैठा हूं और मुझे नहीं पता कि मेरी पत्नी कहां है। हमें अधिकारियों से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। वहीं एक और परिजन ने बताया कि जब से उन्हें इस घटना के बारे में पता चला है, वह अपने रिश्तेदार को ढूंढने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एनडीआरएफ टीम का अभी भी तलाशी अभियान जारी हैं। –आईएएनएस पीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵