back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंडका अग्निकांड : बिल्डिंग का मालिक मनीष लाकड़ा हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। मुंडका अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो दिन पहले आग में जलकर खाक हुई इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने दी। पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने कहा, हमने मनीष लाकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी की दौरान उस दबोच लिया गया। मुंडका का रहने वाला मनीष लाकड़ा बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रहता था। आग लगने की घटना के बाद से वह फरार था। इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के वक्त वह बिल्डिंग में मौजूद था या नहीं। डीसीपी ने कहा, हमने दिल्ली और हरियाणा में कई जगह छापेमारी की, और आखिरकार उसके ठिकाने का पता चल गया। बिल्डिंग में ग्राउंड प्लस तीन मंजिल थी। ग्राउंड, पहली और दूसरी मंजिल पर एक ही कंपनी मौजूद थी। इस कंपनी के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को भी गिरफ्तार किया गया था। घटना के वक्त ज्यादातर लोग इमारत की दूसरी मंजिल पर मौजूद थे। –आईएएनएस पीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵