back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंडका अग्निकांड: मकान मालिक समेत 3 को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। मुंडका में 13 मई को भीषण आग में जलकर खाक हुई इमारत के मालिक मनीष लाकड़ा, उसी बहुमंजिला इमारत में एक कंपनी के मालिक- हरीश गोयल और वरुण गोयल को अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) समीर शर्मा ने कहा कि उनकी हिरासत महत्वपूर्ण है। डीसीपी ने कहा, हमें गोयल भाइयों के खून के नमूने लेने की जरूरत है। हमें पृष्ठभूमि और कंपनी की जानकारी के बारे में भी जानने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि मनीष लाकड़ा के लिए पुलिस को इमारत से जुड़े सभी दस्तावेजों का सत्यापन करने की जरूरत है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमें क्रॉस जांच करने की भी जरूरत है। राष्ट्रीय राजधानी में हाल के वर्षों में देखी गई सबसे घातक त्रासदियों में से एक में 13 मई को 27 लोगों की जान चली गई थी। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। घटना के एक दिन बाद हरीश गोयल और वरुण गोयल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन इमारत का मालिक मनीष लाकड़ा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था। इसके बाद, एक पुलिस दल का गठन किया गया, जिन्होंने उसके स्थानों पर नजर रखी और लाकड़ा को पश्चिमी दिल्ली के घेवरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया, जो हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि घटना के समय लाकड़ा अपने घर के सबसे ऊपरी मंजिल पर मौजूद था। डीसीपी समीर शर्मा ने कहा, जब आग लगी, लाकड़ा सबसे ऊपरी मंजिल पर अपने आवास पर था और जब उसने महसूस किया कि नीचे की मंजिलों से धुआं आ रहा है, तो उन्होंने तुरंत सब कुछ छोड़ अपनी पत्नी, मां और दो बच्चों के साथ इमारत से बाहर निकल गया। लाकड़ा ने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया था और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया था, ताकि उसको ट्रेस ना किया जा सके। डीसीपी ने कहा, हालांकि, हमने उसके दोस्तों और परिवार के सदस्यों पर दबाव डाला, जिन्होंने आखिरकार उसकी लोकेशन का खुलासा किया। पुलिस अधिकारी ने कहा, जब हमने उसे गिरफ्तार किया, तो वह हरिद्वार भागने की कोशिश कर रहा था। जब वह फरार था, तब उसने अपने एक दोस्त से पैसे भी लिए थे। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵