back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंडका आगजनी: मृतकों के परिजनों से 26 डीएनए सैंपल लिए गए

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। मुंडका आगजनी की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से कुल 26 डीएनए नमूने लिए गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि कुल 27 लापता लोगों की सूची तैयार की गई थी। उन्होंने कहा, हमने मृतक की पहचान के लिए 26 डीएनए नमूने एकत्र किए हैं, जबकि एक लापता महिला का डीएनए नमूना अभी तक एकत्र नहीं किया गया है, क्योंकि अब तक उनका कोई ब्लड रिलेशन नहीं मिला है। राष्ट्रीय राजधानी में हाल के वर्षों में देखी गई सबसे घातक त्रासदियों में से एक में 13 मई को 27 लोगों की जान चली गई थी, जब पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। इस अग्निकांड में 27 लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हो गए थे। तीन दिन बाद भी, चिकित्सक 27 शवों में से केवल आठ की पहचान करने में सक्षम हैं, जिन्हें नष्ट हो चुकी इमारत से बरामद किया गया था। इसका कारण यह है कि अधिकांश शव इस हद तक जले चुके थे कि यह भी पता लगाना मुश्किल था कि जले हुए पार्थिव शरीर किसी पुरुष के थे या महिला के थे। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...