mundka-arson-26-dna-samples-were-taken-from-the-relatives-of-the-deceased
mundka-arson-26-dna-samples-were-taken-from-the-relatives-of-the-deceased

मुंडका आगजनी: मृतकों के परिजनों से 26 डीएनए सैंपल लिए गए

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। मुंडका आगजनी की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से कुल 26 डीएनए नमूने लिए गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि कुल 27 लापता लोगों की सूची तैयार की गई थी। उन्होंने कहा, हमने मृतक की पहचान के लिए 26 डीएनए नमूने एकत्र किए हैं, जबकि एक लापता महिला का डीएनए नमूना अभी तक एकत्र नहीं किया गया है, क्योंकि अब तक उनका कोई ब्लड रिलेशन नहीं मिला है। राष्ट्रीय राजधानी में हाल के वर्षों में देखी गई सबसे घातक त्रासदियों में से एक में 13 मई को 27 लोगों की जान चली गई थी, जब पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। इस अग्निकांड में 27 लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हो गए थे। तीन दिन बाद भी, चिकित्सक 27 शवों में से केवल आठ की पहचान करने में सक्षम हैं, जिन्हें नष्ट हो चुकी इमारत से बरामद किया गया था। इसका कारण यह है कि अधिकांश शव इस हद तक जले चुके थे कि यह भी पता लगाना मुश्किल था कि जले हुए पार्थिव शरीर किसी पुरुष के थे या महिला के थे। --आईएएनएस एकेके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in