back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र : देवास के खेत में 5 लोगों के कंकाल मिले

देवास, 30 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक खेत में एक ही परिवार के पांच लोगों के कंकाल बरामद किए गए। यह आदिवासी परिवार दो माह से लापता थे। पुलिस ने कुछ लोगों केा हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नेमावर थाने के मेला रोड के करीब के खेत में लगभग 10 फुट गहरे गड्ढे से पांच लोगों के कंकाल बरामद किए गए हैं। पुलिस यहां तक लापता हुए परिवार के मोबाइल का पता करते हुए पहुंची। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। मृतकों में महिला और उसकी दो बेटियां भी हैं। नेमावर थाने के प्रभारी अश्विन सिंह सेंगर ने बताया कि लापता पांचों लोगों के कंकाल 10 फीट गहरे गड्ढे से निकाले गए हैं। शवों एक खेत में दफनाया गया था। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। –आईएएनएस एसएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵