शादी समारोह में जुटे 11 से ज्यादा लोग, जुर्माना नहीं भरने पर केस दर्ज

more-than-11-people-gathered-in-marriage-ceremony-case-filed-for-not-paying-penalty
more-than-11-people-gathered-in-marriage-ceremony-case-filed-for-not-paying-penalty

जोधपुर, 15 मई (हि.स.)। शहर में सरकारी आदेशों की अवहेलना जारी है। जिला एवं पुलिस प्रशासन बार बार आमजन को जागरूक रहा है। फिर भी लोग हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। शादी समारोह में भी भीड़ जुटाना जारी रखे हुए है। शुक्रवार रात को रातानाडा नेहरू कॉलोनी में भी आखातीज अबूझ सावे पर यह नजर आया। जहां कोविड की पालना नहीं होते देख पुलिस पहुंची। जुर्माना एक लाख का लगाया गया। मगर परिवार उसे भरने में असमर्थ रहा। तब केस दर्ज कर लिया गया। रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि थाने के एएसआई बंशीलाल ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में आयोजित विवाह समारोह में औचक निरीक्षण किया। तब विवाह समारोह में निर्धारित से ज्यादा संख्या में मेहमानों को पाया गया। परिवार जुर्माना भरने में असमर्थ रहा। तब प्रेमसिंह, महेन्द्रसिंह, राजेन्द्रसिंह, रघुवीर सिंह, कैलाश व्यास और नत्थूलाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले भी महामंदिर पुलिस ने एक परिवार पर जुर्माना लगाया था। मगर वो जुर्माना नहीं भर पाया। तब इस परिवार के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in