back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में मिला लापता टूरिस्ट गाइड का शव

श्रीनगर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट के पास लापता होने के एक दिन बाद गुरुवार को एक टूरिस्ट गाइड का शव मिला। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तंगमर्ग तहसील के कटीपोरा गांव निवासी फिरदौस अहमद भट का शव गुलमर्ग के द्रांग इलाके में मिला है। रिपोर्टों में कहा गया है कि टूरिस्ट गाइड पर्यटकों के एक समूह के साथ कोंगडोरी से गुलमर्ग तक ट्रेकिंग कर रहा था। गाइड रास्ते में रुक गया और पर्यटकों को ट्रेक जारी रखने के लिए कहा। गाइड के गुम होने पर पर्यटकों ने पुलिस को सूचित किया। एक पुलिस सूत्र ने कहा, लापता व्यक्ति का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया। उसका शव बरामद कर लिया गया है और परिवार को सूचित कर दिया गया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵