missing-person-found-dead-body-floating-in-the-dam
missing-person-found-dead-body-floating-in-the-dam

लापता शख्स का डैम में तैरता मिला शव

धनबाद, 05 अप्रैल (हि. स.) निरसा के गोगना स्थित स्पोर्ट्स होंस्टल के पीछे मैथन डैम में सोमवार को करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पानी मेंं तैरता हुआ मिला। शव की शिनाख्त नसीम अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को डैम से बाहर निकाला पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक नसीम अंसारी पहाड़बाद का रहने वाला था। मृतक की पत्नी ने बताया कि रविवार को उसे कोई घर पर बुलाने आया था। इसके साथ वो घर से निकले थे और आज उनके मौत की जानकारी मिली। घटना के संबंध में निरसा एसडीपीओ विजय कुशवाहा ने बताया कि मृतक रविवार से लापता था। अपने एक साथी के साथ उसने शराब भी पी थी। शराब पीने के बाद वह डैम की तरफ आया था। उसके साथी ने बताया कि नसीम यहीं रह गया जबकि उसका साथी वहांं से चला गया था। उसके बाद उसका कहीं पता नहींं चला। फिलहाल मृतक के साथी से पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही यह गुत्थी सुलझा ली जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/राहुल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in