back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा में नौवीं कक्षा के लापता छात्र की हुई हत्या

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। मथुरा में केंद्रीय विद्यालय के नौवीं कक्षा के एक छात्र की उसके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़का बुधवार को लापता हो गया और गुरुवार को उसका शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से दम घुटना बताया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 साल का लड़का हर्ष ठाकुर बुधवार दोपहर में अपने घर से निकला था और जब वह देर शाम तक नहीं लौटा तो उसके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस अधीक्षक (नगर) एम.पी. सिंह ने कहा कि उसका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया लेकिन वे उसका पता लगाने में विफल रहे। हालांकि गुरुवार को लड़के का शव जंगल में मिला। एसपी ने कहा, लड़के को आखिरी बार दोपहर करीब 12.41 बजे इलाके के सीसीटीवी फुटेज में खाने के एक पॉलिथिन बैग के साथ देखा गया था। जब पूछताछ की गई, तो एक स्थानीय दुकानदार ने पुष्टि की कि उसने दुकान से चाउमीन के चार पैक और दो पेस्ट्री ली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि लड़के की दोपहर में मौत हो गई थी। उसके चेहरा और सिर को किसी भारी पत्थर से कुचला गया था। हर्ष का मोबाइल भी गायब था और पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। उनके बड़े भाई ने कहा, हर्ष को कुछ महीने पहले ही एक मोबाइल फोन मिला था और उन्होंने एक वीडियो क्रिएटर के रूप में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट शुरू किया। वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहता था और कई वीडियो भी बनाता था। पीड़ित के पिता एक निजी फर्म में काम करते हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। पुलिस को अंदेशा है कि चूंकि हर्ष ने खाना पैक कराया था, इसलिए वह अपने दोस्तों से मिलने गया होगा और वहां कुछ अनहोनी हुई। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵