back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मीरजापुर : संघमित्रा एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत

मीरजापुर, 10 मई (हि.स.)। चुनार थाना क्षेत्र में धौरहरा गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक तमिलनाडु के किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अपने भाई व कुछ अन्य साथियों के साथ संघमित्रा एक्सप्रेस पर सवार होकर अपने घर वापस आ रहा था। संजीव कुमार बिंद पुत्र रामजी बिंद निवासी बेडौना थाना तिलहडा जिला नालंदा संघमित्रा से यात्रा कर रहा था। उसके साथ उसका एक छोटा भाई कोविंदा बिंद व कुछ अन्य साथी भी थे। सभी स्लीपर कोच में सवार थे। ट्रेन मीरजापुर से आगे चुनार की ओर बढ़ी तो वह दरवाजे पर आकर बैठ गया। लगभग 03 बजे भोर में ट्रेन धौरहरा गांव के पास पहुंची थी। तभी अचानक वह ट्रेन से गिर पड़ा। युवक को गिरते देख तत्काल भाई व साथ के अन्य लोग चेंनपुलिंग कर ट्रेन से उतरकर पास पहुंचे और युवक के गिरने से संबधित सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक अविवाहित था। तीन चार माह पहले ही कमाने के लिए जान पहचान के लोगों के साथ नालंदा से तमिलनाडु गया हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने छोटे भाई व अन्य साथ के लोगों को शव को सुपुर्द कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजाशंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

‘सचिव जी’ का मिर्जापुर में एंट्री धमाका! अली फज़ल के साथ शूटिंग में दिखे जितेन्द्र कुमार

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। एक ओर जहां 'मिर्जापुर' का नाम सुनते ही आंखों के सामने खून, बदला और सत्ता की लड़ाई घूमने लगती है,...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...