back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यौन शोषण और हत्या के बाद नाबालिग लड़की को इस्लामाबाद मेट्रो के वॉशरूम में फेंका

इस्लामाबाद, 9 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस्लामाबाद के जी-11 सेक्टर में एक मेट्रो बस स्टेशन के वॉशरूम में एक नाबालिग लड़की का शव पड़ा मिला है, जिसका यौन शोषण किए जाने की खबर है। जिस मेट्रो बस स्टेशन के वॉशरूम में नाबालिग का शव मिला है, उसे फिलहाल उपयोग में नहीं लाया जा रहा है और यह गैर-कार्यात्मक है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया गया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हालांकि इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है और शव परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता लग पाएगा। जानकारी के अनुसार एक राहगीर ने शव देखने के बाद स्थानीय थाने में फोन किया। अधिकारियों ने बताया कि लड़की की उम्र 11 से 13 साल के बीच है। हालांकि, उसकी पहचान और मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अभी तक पुलिस रिकॉर्ड से किसी लापता लड़की के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है, वहीं अधिकारियों को भी लड़की की शिनाख्त या मेट्रो स्टेशन के आसपास कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ऐसा लगता है कि लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी कहीं और हत्या कर दी गई और उसके शव को स्टेशन लाकर वॉशरूम में फेंक दिया गया। अधिकारी ने कहा, घटना रविवार रात की हो सकती है और शव को सोमवार तड़के मेट्रो बस स्टेशन में फेंक दिया गया। इसके अलावा, शरीर का शव परीक्षण पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (पिम्स या पीआईएमएस) में किया गया, जबकि नमूने रासायनिक परीक्षण के लिए पुलिस को सौंपे गए हैं। पीआईएमएस के एक अधिकारी ने कहा, लाहौर से रासायनिक परीक्षक की रिपोर्ट मिलने के बाद अंतिम राय और रिपोर्ट दी जाएगी। देश में सबसे सुरक्षित शहर माने जाने वाले इस्लामाबाद में इस तरह की भयावह घटना के बाद स्थानीय निवासियों के बीच भय पैदा हो गया है। स्थानीय लोग राजधानी प्रशासन पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, त्वरित सुनवाई और सजा की मांग कर रहे हैं। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...