back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के औरंगाबाद में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

पटना, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के एक स्कूल हॉस्टल में रहने वाली 12 साल की एक लड़की का स्कूल के मालिक ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि औरंगाबाद के दाउदनगर इलाके में स्थित स्कूल के मालिक आरोपी राजू कुमार ने पिछले दो दिनों से उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार को वह हॉस्टल से भागने में सफल रही और नजदीकी थाने पहुंच गई। जब उसने अपनी आपबीती बताई, तो उसे तुरंत पुलिस हिरासत में महिला थाने भेज दिया गया। पीड़िता छात्रावास में रहने वाली अकेली छात्रा थी। उसके पिता और मां गुजरात में एक निजी फर्म में कार्यरत हैं। मालिक को लड़की की स्थिति का पता था और उसने इसका फायदा उठाया। उसने शुक्रवार और शनिवार की रात पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया। महिला पुलिस थाने की जांच अधिकारी सुमन कुमार ने कहा, आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। उन्होंने कहा, हमने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। राजू कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वह अब फरार है। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵