back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में अपहृत नाबालिग लड़की उत्तराखंड के रुद्रपुर से बरामद

नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में 12 नवंबर को अगवा की गई एक नाबालिग लड़की को दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड के रुद्रपुर से बरामद किया। एक अधिकारी ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, 12 नवंबर को नई दिल्ली के उत्तम नगर निवासी लड़की के पिता मोहन गार्डन थाने आए और बताया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी शाम 4.30 बजे से लापता है। पुलिस तुरंत हरकत में आई और भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। डीसीपी (द्वारका) शंकर चौधरी ने कहा, मामले की जांच तुरंत शुरू की गई। जांच के दौरान देशभर में सभी अनिवार्य विवरण फ्लैश किए गए और एनसीआरबी, सीबीआई और दूरदर्शन को भी जानकारी भेजी गई थी। इसी बीच पता चला कि पास की मोबाइल की दुकान पर काम करने वाला एक व्यक्ति इस मामले में मुख्य संदिग्ध है। पीड़िता और उसके दोस्तों के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों के ज्ञात मोबाइल नंबरों पर तकनीकी निगरानी की गई, हालांकि उसका कोई सुराग नहीं लगा। अधिकारी ने कहा, हालांकि, द्वारका साइबर सेल की मदद से पीड़िता और आरोपी का लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में होने का पता चला। पुलिस की एक टीम तुरंत रुद्रपुर भेजी गई और 18 नवंबर को अपहृत किशोरी को छुड़ा लिया गया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी रियाज अहमद के रूप में हुई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में किया गया और सीआरपीसी की धारा 164 के तहत उसका बयान स्थानीय अदालत में दर्ज किया गया। बयान के बाद मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई। पिछले साल के आंकड़ों की तुलना में राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में अब तक (इस साल) 3000 से अधिक महिलाओं का अपहरण किया जा चुका है, जो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का विषय है। आंकड़ों के अनुसार, अब तक 3,117 महिलाओं का अपहरण किया जा चुका है, जो पिछले साल के पहले 10 महीनों में 2,226 अपहरणों की तुलना में बहुत अधिक है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵