back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक), 20 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने दक्षिण कन्नड़ जिले में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में 34 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान केशव के रूप में हुई है, जो उप्पिनंगडी कस्बे के पास मदमित्तिनारू गांव का निवासी है। आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत गिरफ्तार किया गया है। माता-पिता को अपनी बेटी के आरोपी व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें संदेह था कि उसके पेट में ट्यूमर हो गया है और उसे मेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका परीक्षण करने पर डॉक्टरों ने पाया कि लड़की गर्भवती थी। बाद में नाबालिग लड़की ने एक लड़की को जन्म दिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की से पूछताछ के बाद पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। –आईएएनएस एनपी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵