back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद में मृत मिली नाबालिग लड़की की अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

हैदराबाद, 8 नवंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद में यहां द्वारकापुरी कॉलोनी में 4 नवंबर को एक नाबालिग लड़की मृत पाई गई, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या हुई है। पुलिस को शक है कि करीब पांच साल की लड़की की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और उसके शव को शहर के बीचोबीच रोड नंबर एक बंजारा हिल्स के पास कॉलोनी में फेंक दिया गया है। लड़की की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान के लिए हैदराबाद और सभी जिलों के पुलिस थानों को लड़की की फोटो दी गई है। लड़की ने सफेद फूलों वाली बैंगनी रंग की पैंट और भूरे रंग की टी-शर्ट पहनी थी। हालांकि कोई बाहरी चोट नहीं लगी है। ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार पेट और पीठ पर और उसके फेफड़ों, लिवर और गुर्दे के पास आंतरिक चोटें आई हैं। शव मिलने के चार दिन बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मामले की जांच के लिए गठित पुलिस टीम आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जहां शव मिला वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, लेकिन आसपास के इलाकों में कई कैमरे लगे हुए थे। पुलिस कथित तौर पर एक महिला की तलाश कर रही है, जिसने कथित तौर पर शव को फेंका था। शव चार नवंबर की सुबह द्वारकापुरी कॉलोनी के वेंगल राव पार्क के पास मिला था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पुंजागुट्टा पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए सात टीमों का गठन किया गया है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵