back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नाबालिग ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

सोलन, 21 फरवरी (हि.स.) । जिले के अंतर्गत सनवारा स्थित एक नाबालिग द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है । राष्ट्रिय उच्च मार्ग 5 कालका – शिमला पर स्थित सनवारा के एक होटल के समीप से शनिवार को पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी । दीपशिखा होटल मालिक द्वारा बनाये गए कच्चे ढारे में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी जांच की जा रही है । मौके पर पुलिस ने पाया कि मृतका की नाश जो पहले ही दरवाजा के सामने लेटा रखी थी । जिसका निरीक्षण करने पर पाया कि मृतका की नाश पर गले में फन्दा का आधा गोलाकार निशान है जो चुन्नी में लगे फन्दे का हो सकता है । इसके इलावा मृतका वर्षा की नाश पर कोई चोट खरोंच अथवा संघर्ष के निशानात मौजूद नहीं पाए गए । पुलिस को रिंकू ने बतलाया कि इसका काफी समय पहले अपनी पत्नी से तलाक हो गया था तथा यह करीब 7 – 8 सालों से होटल दीप शिखा सनवारा में काम करता है । तथा होटल के साथ ही निचे की ओर बने टीन नूमा कमरा में रहता है इसने सपना जो नेपाली मूल की है से शादी की है जिसके एक लड़का नीखिल व उम्र 9 साल पहले पति का है तथा दूसरा लड़का जय इससे है इसकी एक साली नेपाल में रहती है । जिसकी लड़की वर्षा करीब ढाई तीन साल से इसके साथ ही रहती है जो घर पर ही रहती है । डी एस पी योगेश रोल्टा ने रविवार को बताया कि इस मृत्यु पर अभी तक की तस्दीक पर किसी भी व्यक्ति ने कोई भी शक शुबा जाहिर नही किया है । मृतका वर्षा की नाश को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह सुल्तानपुर एम एम यू में सुरक्षित रखा गया है। मृतका के परिजनों के पहुंचने के उपरांत ही पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा । हिन्दुस्थान समाचार/संदीप/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...