middle-aged-man-beaten-to-death-in-prayagraj-one-arrested
middle-aged-man-beaten-to-death-in-prayagraj-one-arrested

प्रयागराज में अधेड़ की लाठी से पीटकर हत्या, एक गिरफ्तार

प्रयागराज, 24 मई (हि.स.)। थरवई थाना क्षेत्र के धर्मपुर घुरवा गांव में सोमवार शाम पुरानी रंजिश में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। झूंसी थाना क्षेत्र के शेरडीह गांव निवासी राम अचल यादव 45वर्ष पुत्र राम लाल सोमवार दोपहर बाद अपने घर से थरवई के धर्मपुर घुरवा गांव अपने किसी रिश्तेदार को लेने गया। जहां राज बहादुर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि राज बहादुर सहित अन्य चार लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। जिससे राम अचल यादव घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थी कि रास्ते में मौत हो गई। उधर खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मृतक के बेटे सुन्दरम यादव की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश में दबिश जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक गंगा पार धवल जायसवाल ने बताया कि लगभग पांच माह पूर्व हुए विवाद को लेकर आज राम अचल यादव को लाठी से मार दिया। मुख्य अभियुक्त राज बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in