मेरठ: लव जिहादी पुलिस मुठभेड़ में घायल, जेसीबी से ढहाया घर
मेरठ: लव जिहादी पुलिस मुठभेड़ में घायल, जेसीबी से ढहाया घर

मेरठ: लव जिहादी पुलिस मुठभेड़ में घायल, जेसीबी से ढहाया घर

मेरठ, 23 जुलाई (हि.स.)। लव जिहाद का आरोपित शमशाद गुरुवार की सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। बुधवार को हिरासत से फरार होने के बाद पुलिस ने रात में ही उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। इसके साथ ही पुलिस ने सुबूत जुटाने के लिए आरोपित के घर पर जेसीबी मशीन चलाई। मोदीनगर निवासी चंचल ने 14 जुलाई को परतापुर थाने में अपनी सहेली प्रिया और उसकी बेटी कशिश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दरअसल, लोनी निवासी तलाकशुदा प्रिया पिछले पांच सालों से परतापुर के भूड़बराल निवासी शमशाद के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। चंचल ने बताया कि पहले पुलिस ने उसे टरका कर भगा दिया। हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए तो पुलिस बुधवार को आरोपित शमशाद के घर की खुदाई करवाई। जहां कमरे में गड्ढा करके दफनाए गए प्रिया और उसकी बेटी कशिश के कंकाल बरामद हो गए। दोनों कंकाल फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए भेज दिए हैं। प्रिया की सहेली चंचल का आरोप है कि शमशाद ने अपना धर्म छुपा कर उसकी सहेली प्रिया को प्रेम जाल में फंसाया था। पिछले पांच सालों से प्रिया अपनी बेटी सहित आरोपी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इतना ही नहीं आरोपित शमशाद ने काशीराम कॉलोनी स्थित प्रिया का एक फ्लैट बिकवाकर उसकी रकम भी हड़प ली थी। जब प्रिया को आरोपित के धर्म के विषय में जानकारी मिली तो आरोपित ने उसकी हत्या कर डाली। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। किसी तरह से शमशाद पुलिस की हिरासत से भाग निकला। एसएसपी अजय साहनी ने बुधवार की रात में ही आरोपित पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपित हुआ घायल एसएसपी ने बताया कि गुरुवार की सुबह ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में नूर नगर मोड के पास परतापुर पुलिस की शमशाद के साथ मुठभेड़ हुई। शमशाद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में शमशाद के पैर में चार गोलियां लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर है। चिकित्सकों के अनुसार बदमाश शमशाद के पैर कटने की भी स्थिति हो सकती है। बताया कि बदमाश से बाइक, तमंचा, भारी संख्या में जिंदा कारतूस व खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने मकान पर चलाया बुल्डोजर मां-बेटी की हत्या से संबंधित सुबूत जुटाने के लिए पुलिस ने आरोपित के मकान पर बुल्डोजर चला दिया। उसके मकान को सुबूत जुटाने के लिए जमींदोज कर दिया। एसएसपी का कहना है कि पुलिस इस मामले में सुबूत जुटाने में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.