mauranipur-shooting-accused-ate-poison-wife-admitted-for-treatment
mauranipur-shooting-accused-ate-poison-wife-admitted-for-treatment

मऊरानीपुर गोलीकांड: आरोपित ने खाया विषाक्त,पत्नी ने उपचार के लिए कराया भर्ती

झांसी, 23 जून (हि.स.)। मऊरानीपुर गोलीकांड में बुधवार को उस समय नया मोड़ आ गया जब शेष तीन फरार आरोपितों में से देर रात दो की गिरफ्तारी के बाद तीसरे ने दोपहर के समय विषाक्त का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में पत्नी द्वारा उपचार के लिए मऊरानीपुर स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल काॅलेज रिफर कर दिया। दुबे के चौक में 13 जून की रात हुए विवाद में हुई फायरिंग के दो दिन बाद उपचार के दौरान दिल्ली में अशोक अग्रवाल की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 05 आरोपितों को पहले ही जेल भेज दिया था। तीन आरोपित फरार चल रहे थे। देर रात राकेश सेठिया व अखिलेश विश्वकर्मा को भी पुलिस ने दबोच लिया और बुधवार को उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान करीब 12 बजे तीसरे व अन्तिम आरोपित मनीष सेठिया द्वारा विषाक्त का सेवन करने की खबर कस्बे में आग की तरह फैल गई। मनीष की पत्नी सरला सेठिया ने उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। मनीष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज रिफर कर दिया। वहां उसका उपचार किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in