back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा : दवा व्यापारी के अपहरण प्रयास, लूटकांड में पुलिस ने लगाई चार टीमें

मथुरा, 27 मई (हि.स.)। थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा ऑर्चिड कॉलोनी के रहने वाले व्यापारी का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया। असफल होने पर व्यापारी के जरूरी कागजात और हजारों रुपये लूटकर फरार हो गए। गुरुवार को पुलिस ने इस खुलासे के लिए चार टीमें लगा दी है। जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी होने की बात कही है। गौरतलब हो कि, बीती रात कृष्णा ऑर्चिड निवासी दवा व्यवसायी पवन अग्रवाल कृष्णा नगर मेन बाजार स्थित अपनी मेडिकल की दुकान बंद कर स्कूटी से कृष्णा ऑर्चिड स्थित घर जा रहा था। कि तभी श्रीजीबाबा आश्रम के समीप सफेद रंग की कार ने स्कूटी को ओवर टेक किया और और तमंचे से लैस बदमाशों ने दवा व्यवसायी को कार में डालकर ले जाने के लिए खींचने लगे। विरोध करने पर बदमाश पवन अग्रवाल को छोड़कर उनके जरूरी कागजात और बैग में रखे 35 हजार रूपए लूट कर फरार हो गए। गुरूवार एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि बदमाश लूट को अंजाम देकर जा रहे थे, इसी बीच गाड़ी आगे जाकर खंभे से टकरा गयी। बदमाश गाड़ी छोड़कर एक रिटायर्ड फौजी की बाइक लूट कर फरार हो गए। इस घटना के संबंध में पीड़ित ने तहरीर दी है। अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। एसपी सिटी ने कहा कि हमने चार टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश में भेजी हैं, कुछ साक्ष्य मिले हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बस यात्रियों को कुचला, 6 की हुई मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना सुरीर क्षेत्र में...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...