back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा : नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने रौंदे दम्पति, महिला सिपाही मृत, बीएसएफ जवान घायल

मथुरा, 14 मई (हि.स.)। कोतवाली वृंंदावन क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार शाम जयपुर मंदिर के निकट तेजगति से आती नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने बाइक सवार दम्पत्ति को रौंद डाला जिससे महिला सिपाही की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। पुलिस ने शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपित गाड़ी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वृन्दावन में आदर्श नगर स्थित पुलिस क्वाटर में निवासरत महिला आरक्षी करीब 32 वर्षीय ज्योत्सना शर्मा शुक्रवार करीब तीन बजे अपने पति बीएसएफ के सिपाही जय शंकर शर्मा के साथ बाइक से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ड्यूटी के लिए जा रही थीं। वह मथुरा मार्ग स्थित वासुदेव पार्किंग के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से आती नगर निगम की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में महिला आरक्षी की मौत हुई है। वह श्री कृष्ण जन्म स्थान पर ड्यूटी के लिए अपने पति के साथ आ रही थी। शव पीएम को भेज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बस यात्रियों को कुचला, 6 की हुई मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना सुरीर क्षेत्र में...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵