चंडीगढ़, 14 मई (आईएएनएस)। अमृतसर के सरकारी गुरु नानक देव अस्पताल में शनिवार को भीषण आग लग गई, लेकिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, क्योंकि मरीजों और उनके तीमारदारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इमारत की तीन मंजिलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, लेकिन अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना पर दुख जताया है और कहा है कि वह राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम




