married-woman-was-harassed-by-demanding-bike-in-dowry-case-filed-against-three
married-woman-was-harassed-by-demanding-bike-in-dowry-case-filed-against-three

दहेज में बाइक की मांग कर विवाहिता को किया प्रताड़ित, तीन पर केस दर्ज

राजगढ़, 23 जून (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के शहीद काॅलोनी में रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को पति सहित तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम लक्ष्मणपुरा जिला आगरमालवा हाल मुकाम शहीद काॅलोनी ब्यावरा निवासी 25 वर्षीय आरती जाटव ने बताया कि दहेज में बाइक की मांग करते हुए ससुरालपक्ष के लोग उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उसकी शादी को पांच वर्ष बीत चुके हैं। उसके दो बच्चे भी है, इसके बाद भी उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने पति दीपक जाटव, देवर माखन और सास रेखाबाई निवासी शहीद काॅलोनी ब्यावरा के खिलाफ धारा 498 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in