back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से भगाया, बाप-बेटा पर केस दर्ज

राजगढ़, 13 जून (हि.स.)। खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लसूड़ली में रहने वाली महिला ने पति और ससुर पर दहेज की मांग कर प्रताड़ना देने के साथ घर से भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपित पति और ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम लसुड़ली निवासी 25 वर्षीय सीमाबाई दांगी ने बताया कि दहेज की मांग करते हुए पति मुकेश और ससुर रामप्रसाद निवासी देवाखेड़ी मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है, बीती रात जब इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट की और घर से भगा दिया, जिसके चलते मायका लसुड़ली में रहने को मजबूर हुई। पुलिस ने आरोपित पति और ससुर के खिलाफ धारा 498ए, 494 के तहत प्रकरण दर्ज किया। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...