married-woman-harassed-for-not-bringing-dowry-case-filed-against-mother-son
married-woman-harassed-for-not-bringing-dowry-case-filed-against-mother-son

दहेज न लाने की बात पर विवाहिता को किया प्रताड़ित, मां-बेटा पर केस दर्ज

राजगढ़,19 मई (हि.स.)। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़ली में रहने वाली 24 वर्षीय विवाहिता ने ससुरालपक्ष के लोगों पर दहेज न लाने की बात पर मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपित मां-बेटा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम पाड़ली हाल मुकाम आवास काॅलोनी निवासी 24 वर्षीय इरफाना खां ने आरोप लगाया कि शादी में दहेज न लाने की बात पर पति शब्बीर पुत्र इसमाइल खां और सास गुड्डीबाई लगातार मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है, जिसके चलते मायका आवास काॅलोनी में रहने को मजबूर हुई। पुलिस ने आरोपित मां-बेटा के खिलाफ धारा 498 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक/राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in