married-woman-harassed-by-demanding-dowry-case-filed-against-mother-son
married-woman-harassed-by-demanding-dowry-case-filed-against-mother-son

दहेज की मांग कर विवाहिता को किया प्रताड़ित, मां-बेटे पर केस दर्ज

24/04/2021 राजगढ़,24 अप्रैल (हि.स.)। लीमाचौहान थाना क्षेत्र के ग्राम भ्याना में रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने पति और सास पर दहेज की मांग कर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपित पति सहित दो पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार ग्राम मौड़ी थाना सुसनेर जिला आगरमालवा हाल मुकाम भ्याना निवासी 22 वर्षीय फिरदौस खान ने बताया कि तीन दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया, जिसके चलते मायके में रहने का मजबूर हुई। पुलिस ने आरोपित पति अनवरखां, सास गुलशन बी निवासी मौड़ी जिला आगरमालवा के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in