married-woman-harassed-by-demanding-dowry-case-filed-against-five-including-grandmother-in-law
married-woman-harassed-by-demanding-dowry-case-filed-against-five-including-grandmother-in-law

दहेज की मांग कर विवाहिता को किया प्रताड़ित, दादी सास सहित पांच पर केस दर्ज

23/04/2021 राजगढ़,23 अप्रैल (हि.स.)। बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसाना में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग कर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम भैंसाना निवासी 27 वर्षीय मधुबाई गुर्जर ने बताया कि पिछले तीन दिनों से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे हैं।पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर आरोपित पति हेमंतसिंह, ससुर देवीसिंह, सास रेखाबाई, काका ससुर दयालसिंह और दादी सास शीलाबाई पत्नी जगन्नाथसिंह गुर्जर सर्वनिवासी भैंसाना के खिलाफ धारा 498 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in