back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में माओवादी मारा गया

हैदराबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भद्राद्री कोठागुडेम जिले में तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर रविवार को पुलिस और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया। जिले के चेरला जंगलों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से संबंधित पुलिस और उग्रवादियों के बीच झड़प हुई। माओवादी शहीद सप्ताह मनाने के लिए भाकपा (माओवादी) द्वारा दिए गए आह्वान के मद्देनजर माओवादी विरोधी अभिजात वर्ग बल ग्रेहाउंड और विशेष पुलिस ने जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया था। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों का माओवादियों के एक समूह से आमना-सामना हो गया। जिसके बाद गोलीबारी हुई, जिसमें एक माओवादी मारा गया, जबकि अन्य गहरे जंगलों में भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 303 रायफल बरामद की है। मारे गए माओवादी की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में हाल के महीनों में दोनों पक्षों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं। माओवादी संगठन को कुछ शीर्ष नेताओं सहित अपने कार्यकतार्ओं की हत्याओं या आत्मसमर्पण के कारण कई झटके लगे हैं। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...