back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंदबुद्धि किशोरी को बंधक बनाकर दुराचार, आरोपित गिफ्तार

जबलपुर, 24 मार्च (हि.स.)। जिले के बरेला थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर में एक अधेड़ व्यक्ति ने मानसिक रूप से नाबालिग किशोरी को अपने घर में बंधक बनाकर दुराचार किया। परिजनों ने उसकी तलाश करते हुए आरोपित के घर का दरवाजा खटखटाया तो वह पिछले दरवाजे से भाग निकला, परिजनों ने नाबालिग को थाना ले जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने बलात्कार एवं पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बरेला थाना प्रभारी सुशील चौहान ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय नाबालिग बुधवार दोपहर के वक्त किराना दुकान से चिप्स लेकर घर आ रही थी, रास्ते में गांव का लोचन पटैल (55) मिला जो बातचीत करते हुए हाथ पकड़कर उसे अपने घर ले गया, जहां उसे बंधक बनाकर बलात्कार किया। बच्ची के घर न लौटने से परेशान परिजन तलाश करते हुए निकले। पूछताछ में गांव के लोगों ने जानकारी दी कि लोचन पटैल के साथ बच्ची को देखा है, जिसपर परिजन लोचन पटैल के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, तो आरोपित लोचन पटैल पिछले दरवाजा से भाग निकला, परिजन एवं मोहल्ले वालों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि नाबालिग अस्त-व्यस्त हालत में पड़ी कराह रही थी। मानसिक रुप से कमजोर नाबालिग ने पूछताछ में बलात्कार की घटना के बारे में बताया। परिजनों ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने लोचन के खिलाफ धारा-341,376(2)व पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित की सरगर्मी से तलाश की और उसे गिरफ्तार किया। हिन्दुस्थान समाचार /ददन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...