Knife of fellow laborers in factory: Post-mortem from medical board

फैक्ट्री में साथी श्रमिक की चाकू घोंप कर हत्या: मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

जोधपुर, 11 जनवरी (हि.स.)। बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक च्वारगम फैक्ट्री में रविवार रात को एक श्रमिक ने अपने साथी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। हत्या शराब के नशे में की गई। किसी बात को लेकर बोलचाल हुई थी। जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वारदात में झारखंड निवासी 22 साल के रोशन पुत्र किशोर की मौत हो गई। वहीं आरोपी झारखंड निवासी पकंज पुत्र संतोष फैक्ट्री से भाग गया। आरोपित पकंज हत्या करने के बाद सांगरिया स्थित एक अन्य दोस्त के घर चला गया था। जहां से बासनी पुलिस ने उसे दस्तयाब कर लिया। इधर शव का सोमवार सुबह पुलिस ने एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक व आरोपित दोनों झारखंड के रहने वाले है, जोकि पिछले पांच साल से हिंदूस्तान गम ग्वार नामक फैक्ट्री में ही रहते हुए काम करते थे। रविवार रात को पंकज ने पहले शराब पी, फिर किसी बात को लेकर रोशन से वो उलझ गया था। विवाद के बाद आवेश में आकर पकंज ने पास में पड़े चाकू से रोशन के पेट पर वार कर दिया। जिसे लहुलुहान हालत में फैक्ट्री के अन्य स्टॉफ एम्स ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी पकंज के साथियों ने बताया कि वह साइको किस्म का है, जोकि बात बात पर आवेश में कई बार आ जाया करता था। कई बार बोलचाल भी हुई थी, लेकिन रविवार को उसने चाकू से वार कर रोशन की हत्या कर दी। बासनी पुलिस ने बताया कि मृतक का सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। परिजन को झारखंड से बुलाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in