back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

266 जिंदा गोलियों की बरामदगी मामले में केरल पुलिस कर्नाटक में करेगी जांच

तिरुवनंतपुरम, 16 मई (आईएएनएस)। कोझीकोड में नेल्लीकोड बाईपास के पास जमीन में 266 जीवित गोलियों की बरामदगी की जांच कर रही केरल पुलिस ने कुछ सुराग हाथ लगने के बाद पड़ोसी राज्य कर्नाटक में जाने का फैसला किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, बरामद गोलियों का उपयोग .22 राइफलों में किया जाता है, जो आमतौर पर राइफल क्लबों के पास होती हैं और पुलिस उनका उपयोग मुख्य रूप से ट्रेनिंग उद्देश्यों के लिए करती है। जिंदा गोलियों की वैज्ञानिक जांच से पता चला कि इन गोलियों का निर्माण भारत में तीन कंपनियों ने किया था और एक विदेशी मूल की थी। कुछ गोलियां 15 साल पुरानी थीं, जबकि कुछ पांच साल के आसपास की थीं। सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम ने इनमें से कुछ गोलियों के निर्माताओं की पहचान कर ली है और जल्द ही उनके ग्राहकों की सूची हासिल करने के लिए उनसे संपर्क किया जाएगा। पुलिस बरामदगी वाले इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर और सुराग हासिल करने की कोशिश में जुटी हुई है। जांच दल इन दोनों राज्यों के राइफल क्लबों पर भी अपनी जांच केंद्रित कर रहा है। पिछले हफ्ते पेशेवरों की एक टीम, जो गैर-आबादी वाली भूमि के पास जमीन के एक टुकड़े को माप रही थी, उन्हें वहां कुछ बुलेट जैसे आर्टिकल्स मिले थे। शुरू में, उन्होंने सोचा कि यह धातु के आभूषण बनाने में इस्तेमाल होने वाले मोती हो सकते हैं, लेकिन वहां मौजूद एक मोटर ट्रांसपोर्ट अधिकारी ने उन्हें गोलियों के रूप में पहचान लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मंगलवार को जब बम निरोधक दस्ते द्वारा विस्तृत निरीक्षण किया गया तो उन्हें एक पैकेट मिला और उसे खोलने पर करीब 255 गोलियां मिलीं। पुलिस जांच दल की प्रारंभिक खोज से संकेत मिलता है कि हो सकता है कि गोलियां किसी ने छोड़ी हों। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...