back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कवर्धा : प्रेमी जोड़े ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या, पार‍िवार‍िक बंद‍िश बना कारण

कवर्धा/रायपुर, 13 जून (हि.स.)। कवर्धा के पंडरिया इलाके में रविवार को एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। घटना मझौली गांव की है। नदी के किनारे एक पेड़ पर युवक और उसकी प्रेमिका का शव लटका मिला है। लोगों की सूचना पर फौरन पुलिस वहां पहुंच गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों का इश्क पर घरवाले राजी नहीं थे। समाज और परिवार की बंदिशों से तंग आकर दोनों ने जान देने की सोची और खुदकुशी कर ली। पुलिस इस घटना के संबंध में युवक और लड़की के घर वालों से पूछताछ कर रही है। पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर दोनों लटक गए। पुलिस की टीम के पहुंचने के बाद शवों को उतारा गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मुआएना किया। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया है। गांव वालों ने बताया कि कुछ लोग जब नदी के पास नहाने आए तो उनकी नजर पेड़ से लटकी लाशों पर पड़ी और फिर यह खबर पूरे गांव में फैल गई। इस प्रेम संबंध के बारे में यह जानकारी भी सामने आई कि युवक की तो पहले ही शादी हो चुकी थी। वो गांव की एक नाबालिग लड़की को दिल दे बैठा दोनों के बीच संबंध बने। इन्हीं सब बातों की वजह से युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। जिस लड़की से उसे प्यार हुआ वो नाबालिग थी। लड़की के घर वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। कुछ वक्त पहले लड़की के घर वालों का इसी बात पर युवक के साथ विवाद भी हुआ था। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की खुशियां हुई डबल, दूसरी बार घर गूंजी किलकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की मशहूर जोड़ी, कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति, लेखक-प्रोड्यूसर हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशियों का मौका आया है। कपल को...
spot_img

Latest Stories

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵