– सुमन हत्याकांड में पति और पिता गिरफ्तार कौशाम्बी, 06 जून (हि.स.)। करारी कोतवाली पुलिस ने सिर कटा शव का खुलासा रविवार को कर दिया। हत्याकांड में पुलिस ने महिला के पति और पिता को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर महिला का सिर, आलाकत्ल व खून से सने कपड़े बरामद कर लिया है। पति शिवम् ने अपने गुनाह कबूल कर बताया, सुमन उसके सामने फोन से गैर मर्द से बात करती थी। मना करने पर वह उसे तरह-तरह की शिकायत कर पुलिस से परेशान कराती थी। प्रयागराज जनपद के खुल्दाबाद मोहल्ले के रहने वाले शिवम् सोनी की शादी कैलाश सोनी की बेटी सुमन सोनी से तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद शिवम् सुमन के साथ मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के घना का पूरा स्थित कांशीराम आवास योजना कालोनी में रहने लगा। शिवम् यहाँ मजदूरी कर अपना और अपनी पत्नी का पेट पाल रहा था। शादी के कुछ महीनों बाद ही शिवम् और सुमन में आये दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। गुरूवार की रात शिवम् ने अपने ससुर के साथ मिलकर सुमन की हत्या बांके से गला काट कर की और शव नहर में और सिर दूर कुए में फेक फरार हो गया। महिलाओं की कानाफूसी से हुई शव की शिनाख्त मंझनपुर कोतवाली स्थित घना का पूरा कांशीराम कालोनी की महिलाओं की कानाफूसी की आवाज पुलिस के मुखबिरों को लगी। शक के आधार पर कालोनी से गायब परिवार व महिलाओं की खोजबीन शुरू हुई। जिसमें सुमन और शिवम् भी लापता मिले। पुलिस ने शिवम् की तलाश की। समदा के पास से हिरासत में लेकर पूंछतांछ के बाद शव की पहचान शिवम् ने खुद की पत्नी सुमन के रूप में की। अपनों के हाथ कत्ल की गई सुमन सुमन की हत्या उन्ही लोगों ने निर्मम तरीके से की, जिन पर उसकी हिफाजत का जिम्मा था। पुलिस को दिए अपने बयान में शिवम् ने बताया, उसका फोन लेकर किसी गैर मर्द से बात कर रही थी। पूछने पर उसका नंबर डिलीट कर उससे झगड़ा शुरू कर दिया। गुस्से में शिवम् ने सुमन को झापड़ मार दिया। जिससे वह बेसुध हो कर जमीन पर गिर पड़ी। ससुर कैलाश को बुलाकर सुमन के शव को नहर किनारे लेकर पहुंचे। सुमन का पैर कपड़े से बांध सिर धड़ से अलग कर दिया। शिवम् ने ससुर के साथ मिलकर सिर कुए में फेंका। अपनी ही बेटी के कत्ल से क्यों रंगे पिता ने हाथ मृत सुमन के पिता कैलाश सोनी ने अपने जुर्म कबूल कर बताया, बेटी शादी के बाद से ही दामाद को किसी न किसी बात से विवाद कर पुलिस, थाना बुलाकर परेशान कराती थी। कई बार प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में दामाद की झूठी शिकायत कर पुलिस से पिटवाया। दामाद ससुराल के नजदीक रहने लगा तो भी आये दिन झगड़ा लड़ाई करना सुमन की आदत बन गयी। बेटी की आदते सुधरने का नाम नहीं ले रही थी, इसलिए उसे मौत की नींद सुला दिया। मेरी भी सुनी गई होती तो मै कातिल न बनता पुलिस के गिरफ्त में शिवम् फूट-फूट कर रोया। उसे पत्नी सुमन की हत्या का पछतावा तो नहीं था लेकिन वह सरकार की पुलिस की व्यवस्था से बेहद नाखुश दिखा। उसने बताया, सुमन जब उसकी झूठी शिकायत कर पुलिस से प्रताड़ित कराती तो वह अपनी बात थाना पुलिस ने बताने की कोशिश करता, लेकिन उसकी बात सुनने के बजाय मारपीट कर उसे छोड़ दिया जाता। यदि उसकी भी बात सहानुभूति पूर्वक सुनी जाती तो वह आज कातिल न होता। क्या बोले एसपी एसपी अभिनन्दन ने बताया, गुरूवार को महिला का शव मिलने के बाद शिनाख्त में काफी दिक्कते आई। मुखबिर की सटीक सूचना अभियुक्तों को समदा नहर के समीप गिरफ्तार करने में मददगार साबित हुई। हत्या में मृतक सुमन के पति शिवम् व पिता कैलाश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/विद्या कान्त





