back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रांची में कश्मीरी युवकों से मारपीट, धार्मिक नारे दोहराने का दबाव डाला, विरोध में सड़क जाम, तीन हिरासत में

रांची, 27 नवंबर (आईएएनएस)। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में फेरी लगाकर गर्म कपड़े बेचने वाले पांच-छह कश्मीरी युवकों के साथ शनिवार को लगभग 11 बजे कुछ लोगों ने मारपीट की। इस घटना के विरोध में कश्मीरी युवकों और स्थानीय लोगों ने लगभग 20 मिनट तक डोरंडा में सड़क जाम कर दी। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग डोरंडा थाने पहुंचे और कश्मीरी युवकों से मारपीट करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट के आरोपी तीन लोगों को पकड़ा है। पिछले बीस दिनों के अंदर यह दूसरी बार है, जब रांची में गर्म कपड़े बेचनेवाले कश्मीरी युवकों से मारपीट की गयी है। मो. बुरहान, मो. तनवीर, मो. सरताज, मो. रियाज और गुलाम नबी का आरोप है कि वे कपड़े बेचने जा रहे थे, तब कडरूपुल के पास बीस की संख्या में बदमाशों ने उनपर हमला किया और उनके कई सामान लूट लिये। मारपीट करनेवालों ने उनपर धार्मिक नारे लगाने का भी दबाव दिया। इस घटना के बाद कश्मीरी युवकों और स्थानीय लोगों ने करीब 20 मिनट तक सड़क जाम कर दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद उन्होंने सड़क जाम हटाया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने डोरंडा थाना पहुंचकर घटना का विरोध जताया। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। मारपीट का आरोप लगानेवाले कश्मीरी युवकों का बयान दर्ज किया जा रहा है। आरोप सही पाये जाने पर पकड़े गये लोगों को जेल भेजा जा सकता है। मारपीट करने और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इधर मारपीट के आरोप में पकड़े गये तीनों युवकों ने खुद को निर्दोष बताया है। बता दें कि इसके पहले भी 11 नवंबर को डोरंडा थाना क्षेत्र के हाथीखाना पत्थर रोड में कुछ लोगों ने चार कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट की थी और उनसे जबरन कुछ नारे दोहराने को कहा था। पीड़ित युवक बिलाल अहमद, शब्बीर अहमद, वसीम अहमद की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। –आईएएनएस एसएनसी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵