karnataka-youth-arrested-for-raping-russian-teenager
karnataka-youth-arrested-for-raping-russian-teenager

रूसी किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में कर्नाटक का युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु, 12 मई (आईएएनएस)। गोवा पुलिस ने गोवा के एक रिसॉर्ट में एक रूसी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में कर्नाटक के 23 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रवि लमानी के रूप में पहचाने गए आरोपी को कर्नाटक के गडग से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 6 मई की है। पुलिस ने कहा कि पेरनाम से विशेष पुलिस टीम राज्य में आई थी। टीम ने आरोपी का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया। रवि उत्तरी गोवा के आरामबोल स्थित एक रिसॉर्ट में रूम असिस्टेंट का काम करता था। पुलिस के अनुसार, 12 वर्षीय लड़की की मां ने रवि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया था कि उसने स्विमिंग पूल और होटल के कमरे के पास उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा, शिकायत 9 मई को दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह घटना उस समय हुई थी, जब वह अपनी बेटी को स्विमिंग पूल के पास अकेली छोड़कर बाहर गई थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लापता हो गया और उसने कर्नाटक के गडग जिले में शरण ली थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), गोवा बाल संरक्षण अधिनियम की धारा 8 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। --आईएएनएस एचके/एसजीके

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in