back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक के डॉक्टर ने इंजेक्शन के ज्यादा डोज देकर पत्नी की हत्या की

दावणगेरे,24 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एक महिला की मौत के नौ महीने बाद, उसके डॉक्टर पति को काले जादू के प्रभाव में इंजेक्शन देकर पत्नी को मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को इस की जानकारी दी। न्यामती तालुक के रामेश्वरा गांव के रहने वाले डॉक्टर चन्नकेशप्पा (45) की पत्नी शिल्पा लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित थीं, जिसके चलते उसने अपनी पत्नी को डेक्सामेथासोन इंजेक्शन का ओवरडोज दे दिया था। जिसके बाद शिल्पा बहुत बीमार हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। घटना 11 फरवरी की है। शिल्पा के माता-पिता ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, शुरूआती चरणों में आरोपी निर्दोष प्रतीत हुए, प्रारंभिक जांच से पता चला कि चन्नबसप्पा एक अमीर जमींदार और एक शराबी था। वह कैसीनो और जुआ भी खेलता था। पुलिस के मुताबिक, वह काले जादू में भी विश्वास करता था। काले जादूगरों ने उन्हें खजाना पाने के लिए मानव बलि देने की सलाह दी थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अपनी पत्नी को मानव बलि के रूप में देने का फैसला किया और ओवरडोज के इंजेक्शन से उसकी हत्या कर दी। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट ने पुष्टि की कि इंजेक्शन की अधिक मात्रा देने कारण उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई, बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...