back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक : गांजा बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 200 किलो गांजा जब्त

मेंगलुरु, 27 मई (आईएएनएस)। मंगलुरु पुलिस ने बुधवार को बताया कि कर्नाटक पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल अंतराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया और लगभग 20 लाख रुपये का 200 किलोग्राम प्रतिबंधित पदार्थ भी जब्त किया है। मंगलुरु पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद फारूक (24) और मोहिउद्दीन नवाज (34) दोनों केरल के कासरगोड के रहने वाले हैं, जबकि मोहम्मद अंसार (23) मंगलुरु के मुदिपु का रहने वाला है। सैयद मोहम्मद (31) कर्नाटक के कोडगु जिले के कुशलनगर से हैं। मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि मूडबिद्री पुलिस डकैती के एक मामले की जांच कर रही थी और अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद उनमें से एक ने आंध्र के विशाखापत्तनम से इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी के बारे में खुलासा किया। आयुक्त ने बताया, इस सूचना के आधार पर, मूडबिद्रे पुलिस ने एक तलाशी अभियान शुरू किया और सभी प्रवेश बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रखी। पहले हमें एक मछली आपूर्ति ट्रक में इतनी बड़ी मात्रा में राज्य में आने की सूचना मिली थी। लेकिन जब हमने एक आलीशान कार को रोका, पुलिस केवल 60 किलो गांजा ही जब्त कर सकी। पुलिस को देखकर इस कार के चालक ने खुलासा किया कि उन्होंने हासन में अन्य वाहनों में गांजा के कुल पैकेटों को विभाजित किया था और वे वाहन भी एक घंटे के समय में आ रहे है। उन्होंने कहा, प्राप्त जानकारी के अनुसार , एक लॉरी कार पास आई, जब हमने इस लॉरी को जब्त किया, तो इस लॉरी में लगभग 157 किलोग्राम गांजा के पैकेट छुपाए गए थे। आयुक्त ने कहा कि गिरोह का इरादा मंगलुरु में उप्पला के पेडलर्स को इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बेचने का था और अधिकांश खेप केरल के कासरगोड की ओर जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...