kalyugi39s-son-murdered-his-father-for-not-giving-money-arrested
kalyugi39s-son-murdered-his-father-for-not-giving-money-arrested

पैसे न देने पर कलयुगी बेटे ने पिता की कर दी हत्या, गिरफ्तार

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर पश्चिमी जिले के भारत नगर इलाके में एक कलयुगी बेटे को जब पिता ने पैसे देने से मना किया तो पिता की छाती पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार बेटे को पुलिस ने इलाके से ही दबोच लिया। आरोपित की पहचान अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया है। पुलिस मामला ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक व्यक्ति की पहचान महेन्द्र के रूप में हुई है। वह अपने बेटा बेटी के साथ एफ ब्लॉक वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में रहता था। पुलिस को सुबह साढ़े नौ बजे महेन्द्र को चाकू मारने की जानकारी मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची। घर में काफी खून पड़ा था। पास ही चाकू भी खून से सना पड़ा था, जिसको पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस को पता चला कि पड़ोसी महेन्द्र को खून से लथपथ हालत में दीपचंद बंधू अस्पताल में ले गए हैं। अस्पताल में डॉक्टरों ने महेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। महेन्द्र की छाती पर चाकू के दो गहरे निशान थे। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला कि पुलिस ने अनिल को इलाके से ही कुछ घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि अनिल ने अपने पिता से पचास रुपये मांगे थे। पिता ने पैसे देने से मना कर दिया था। दोनों में पहले कहासूनी हुई थी। पिता ने उसको डांट भी दिया था। कुछ देर तक अनिल घर में बैठा रहा। लेकिन बाद में चाकू निकालकर पिता की छाती में गोद दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर जबतक पड़ोसी मौके पर पहुंच पाते। अनिल फरार हो गया था। जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पिता महेन्द्र खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in