लॉकडाउन में नाबालिग बेटी से कलयुगी पिता ने किया दुष्कर्म

Kalyugi father raped minor daughter in lockdown

लॉकडाउन में नाबालिग बेटी से कलयुगी पिता ने किया दुष्कर्म उज्जैन,29 दिसंबर (हि.स.)। एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से लॉकडाउन के दौरान दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने पास्को एक्ट सहित दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार विष्णुपुरा निवासी युवती का विवाह वर्ष-2004 में नवी मुंबई निवासी युवक से हुआ। विवाह बाद पता चला कि वह शराबी है। इधर उसकी प्रताडऩा से तंग आकर युवती अपने पीहर आ गई। इधर पति द्वारा बार-बार फोन करने पर वह मुंबई जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसे उसकी नाबालिग बेटी ने बताया कि वह मुंबई नहीं जाएगी, पिता गंदे है। उन्होने लॉकडाउन के दौरान चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया था। इस पर महिला अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in