back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कश्मीर में 2 ग्रेनेड के साथ पत्रकार गिरफ्तार

श्रीनगर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीनगर के अमीरा कदल में हरि सिंह हाई स्ट्रीट मार्केट में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने पर 10 नागरिकों के घायल होने के बाद एक पत्रकार को दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर के पत्रकार आदिल को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कहा है कि और गिरफ्तारी की उम्मीद है। पुलिस ने कहा कि पत्रकार आदिल को पंपोर पुलवामा से दो ग्रेनेड के साथ श्रीनगर शहर के बीचों-बीच गिरफ्तार किया गया है और अन्य कुछ गिरफ्तारियों की भी उम्मीद है। इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच जारी है। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories